छतरपुर में शीतल पेयजल केंद्र का उदघाटन
पलामू, मई 28 -- छतरपुर। बीडीओ सह सीओ आशीष कुमार साहू ने प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप आम लोगों के लिए शीतल पेयजल केंद्र की बुधवार को शुरुआत की। उन्होंने उद्घाटन करते हुए स्वयं कार्यालय आने वाले लोगों को घड़े का ठंडा पानी पिलाया। साहू ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में कार्यालय आने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि लोग कार्यालय आएं, थोड़ा विश्राम करें और घड़े का ठंडा पानी पीकर ही जाएं। उन्होंने बताया कि आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे। शीतल पेयजल केंद्र शुरू होने से कार्यालय आने वाले लोगों ने खुशी जताई और प्रशासन की इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- जिले में 44 'पेयजल सुविधा केंद्र' का संचालन यह भी पढ़ें- गिद्धौर थाना में शीतल पेयजल केंद्र शुरू, राहगीरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.