छतरपुर, फरवरी 11 -- छतरपुर जिले के बिजाबर तहसील में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में धरना दे रहे आदिवासियों पर जिला प्रशासन ने वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया। कार्रवाई के विरोध में आदिवासी महिलाओं ने भी पुलिस पर पत्थर फेंके। करीब एक घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति बनी रही। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दरअसल, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन और मकानों का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते वे परियोजना का विरोध कर रहे हैं। यह आंदोलन पिछले पांच दिनों से लगातार जारी है।कर्मचारियों को मौके से खदेड़ दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.