पलामू, फरवरी 23 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत के आम चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के 24 अध्यक्ष प्रत्याशी और 16 वार्ड पार्षद के 157 उम्मीदवारों का भाग्य बैलट बॉक्स में सोमवार को कैद हो गया। अफवाह और नोकझोक के बीच मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान कुछ बूथों पर शाम करीब 6:30 बजे तक चला। सुबह के 7 बजे से ही महिला वोटरों की कतार लंबी हो गई थी। शाम सात बजे तक महिला पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। छतरपुर शहर के मुख्य बाजार में मिडिल स्कूल स्थित बूथ बउडहवाखाड बूथ और अर्जुनडीह बूथ पर शाम 6:30 बजे तक मतदाता वोट करते रहे। अर्जुनडीह बूथ पर सबसे अधिक मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह दिखा। रमजान का महीना होने के बावजूद भी मतदाता कतर पर खड़े रहे। बाजार क्षेत्र पर सबसे अधिक व्यवसायी वर्ग के मतदाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.