पलामू, मई 23 -- छतरपुर। शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे स्थित आहार के समीप से चालीस वर्षीय मजदूर विनोद राम का शव शुक्रवार को बरामद किया गया है। संदिग्ध अवस्था में दीवाल से टेक लगाकर बैठे स्थिति में शव मिला है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई कि विनोद राम, नौडीहा थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव के मंशाटाड़ टोला के रहने वाला है। विनोद राम को उनके साला ने इलाज के लिए छतरपुर के अस्पताल में लाए थे। इलाज कराने के बाद बाज़ार में घूमकर आने की बात कहकर विजय राम निकले थे परंत उनका शव बरामद हुआ। पास में पानी का बोतल, चिप्स का पैकेट और हाथ में स्लाइन किट लगा हुआ पाया गया है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी वे कुछ दिन से बीमार थे। छतरपुर थाना की पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता सफा...