पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर/छतरपुर। पलामू जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9 एकड़ में लगे पोस्ते की फसल को नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुगदाग गांव में करीब चार एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की गई पोस्ते की खेती को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट किया गया। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रायबार एवं नवीगढ़ में लगभग पांच एकड़ में लगी अफीम की फसल को भी पुलिस ने नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने आम जनता से पोस्ते की अवैध खेती के विरुद्ध सूचना देने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...