पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले के छतरपुर अनुमंडल में पेयजल की गंभीर स्थिति को ठीक करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने छतरपुर, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार और पिपरा प्रखंड में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को छतरपुर प्रखंड सभागार में बैठक कर कमेटी का गठन किया है। हिन्दुस्तान अखबार ने कैसे बुझेगी प्यास जब पानी ही नहीं, अभियान के तहत करीब एक सप्ताह से छतरपुर सहित जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में गर्मी को देखते हुए पेयजल की संकट को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन के संज्ञान में ला रहा है ताकि निदान की दिशा में पहल हो सके। न्यूज रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए जिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने छतरपुर अनुमंडल में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से हर घर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बैठक कर कमेटी का गठन क...