छड़ लदी गाड़ी पलटने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
गोड्डा, अप्रैल 7 -- मेहरमा, एक संवाददाता । सोमवार को अंचल क्षेत्र के बलबड्डा थाना अंतर्गत ग्राम विरामचक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।ललमटिया से मेहरमा आ रही छड़ लदी जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अनिल यादव (35 वर्ष) ग्राम कुमरसांई, थाना कहलगांव (भागलपुर) के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के धमड़ी निवासी दिलीप यादव के 30 वर्षीय पुत्र मनीष यादव के रूप में हुई।घटना की सूचना पर बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की बावत जानकारी ली।जिसके बाद घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ सुशांत ने घायल का प्राथमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.