छड़ लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
मोतिहारी, जून 5 -- रामगढ़वा,एक संवाददाता। रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौलिया पंचायत के पीपरपाती सड़क पर शुक्रवार की सुबह छड़ लदे ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरला वार्ड नंबर 7 निवासी बृज किशोर पंडित के पुत्र कन्हैया पंडित(30) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़वा बाजार से लोहे का छड़ ट्रैक्टर पर लोड कर पिपरपाती की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। यह हादसा इतना भीषण था कि चालक कन्हैया पंडित की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार , मृतक कन्हैया पंडित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके एक भाई की की मौत पहले हो चुकी है , जिसके बाद इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.