छड़ी मुबारक में गूंजे बाबा अमरनाथ के जयकारे
मुरादाबाद, अगस्त 28 -- श्री शिव सेवक दिल्ली की स्थानीय इकाई ने बाबा अमरनाथ की यात्रा पूरी होने पर दीवान के बाजार स्थित महाबली मंदिर से छड़ी मुबारक मंदिर से प्रतीकात्मक छड़ी मुबारक जुलूस निकाला। इसमें श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के जयकारे लगाते रहे। जुलूस(यात्रा) चौरासी घंटा स्थित भगवान पशुपति नाथ की प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां आरती के बाद यात्रा को विश्राम दिया गया। नेतृत्व जिला प्रमुख अजय त्रिवेदी ने किया। मुदित अग्रवाल, अतुल माथुर, अनिल माथुर, अनिल रस्तोगी, विजय गुप्ता, श्याम सुंदर, अमन त्रिवेदी, राजीव शर्मा, अतुल सोती,अनूप शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.