हजारीबाग, जून 28 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहरवासियों के लिए एक अत्यंत चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है। छड़वा डैम में जलस्तर तेजी से गिर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में शहर के सामने भीषण जल संकट का खतरा मंडराने लगा है। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार डैम में फिलहाल केवल 15 फीट 6 इंच पानी ही शेष बचा है।नगर निगम के पदाधिकारी अरुण कुमार बाउरी ने स्थिति की भयावहता को स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रतिदिन औसतन आधा इंच पानी की खपत हो रही है। इस गणित के अनुसार, डैम में अब केवल एक महीने का ही पानी का स्टॉक बचा है। यदि मानसून ने समय पर दस्तक नहीं दिया और अच्छी बारिश नहीं हुई, तो शहर की सवा लाख से अधिक आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हो सकती है。

पानी की आपूर्ति नहीं छड़वा डैम मेले में सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार और शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित...