हजारीबाग, अप्रैल 21 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि हज़ारीबाग़ कटकमसांडी मुख्य मार्ग के छड़वा डैम के पास मंगलवार की देर शाम स्कूटी और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी ।जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ।घायलों में डाँड़ गावं के आशीष कुमार और लुपुंग गांव के नकुल कुमार का नाम शामिल है । दोनों घायलों को स्थानीय लोगो ने इलाज़ के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हज़ारीबाग़ भेज दिया।इस बाबत पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...