जहानाबाद, मार्च 24 -- रतनी, निज संवाददाता। चार दिवसीय लोक आस्था महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन बुधवार को उदयीमान सूर्य भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो गया। छठ घाट पर जाने से पहले बांस की टोकरी को मौसमी फल, ठेकुआ और पूजा के समान से सजाया गया। ऐसी मान्यता है कि सूरज को अर्घ्य देने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। छठ पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथगंज सप्तदेव सूर्य मंदिर छठ तालाब ,रामजानकी ठाकुरबारी उचिटा (हसनपुरा )छठ घाट ,गुलाबगंज छठ घाट पतियावां छठ घाट ,पंडौल छठ तालाब ,कखौरा, किंदुई ,झुनाठी ,अमैन सहित अन्य ग्रामीण छठ घाटों पर छठव्रतियों की काफी भीड़ रही । पूजा समिति सदस्यों द्वारा छठ व्रतियों के लिए फल, नारियल ,चिन्नी सहित कई अन्य सामान की व्यवस्था की गयी थी। पुलिस प्रशासन छठ घाटों पर घूम-घूम कर जायजा लेते र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.