गढ़वा, मार्च 20 -- रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में छठ पूजा समिति और ग्रामीणों की बैठक सुदर्शन बियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से चैती छठ पूजा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के बाद गंगा तालाब छठ घाट पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट, रोशनी, साउंड, मोटर झरना सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर रामलाल बियार, बबलू कुमार, मनोज गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, शंकर राम, मनोज कुमार साह, पप्पू बियार, सुनील प्रजापति, संतोष बियार, महेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...