नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन व्रती सुबह से शाम तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं। सूर्यास्त के आसपास स्नान करके पूजा की तैयारी की जाती है। इसके बाद घर में साफ-सुथरे तरीके से मिट्टी के चूल्हे पर चावल और दूध से खीर बनाई जाती है। इसमें मिठास के लिए गुड़ डाला जाता है। कई घरों में इसके साथ गेहूं के आटे की रोटी भी तैयार की जाती है। सबसे पहले खीर और रोटी छठी मैया को अर्पित की जाती है। पूजा पूरी होने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर इसे परिवार के अन्य सदस्यों में बांटा जाता है। यही प्रसाद खरना की पहचान है और इसे खाने के बाद निर्जला व्रत का संकल्प शुरू होता है।चीनी की जगह गुड़ इस्तेमाल करने की क्या है वजह? खरना की खीर में गुड़ डालने की परंपरा का संबंध बिहार और पूर्वांचल के पारंपरिक खानपान से भी ह...