बांका, मार्च 26 -- बौंसी, निज संवाददाता। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन प्रातःकाल व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पापहरणी, तिवारी बांध, छिलका नदी सहित कई घाटों पर भारी संख्या में व्रती एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। उगते सूर्य के प्रथम दर्शन के साथ ही अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय अनुष्ठान का विधिवत समापन किया गया। पूरे चार दिनों तक क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा, जिससे धार्मिक स्थलों का वातावरण पवित्र और व्यवस्थित बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...