गढ़वा, मार्च 23 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुकुंदपुर गांव के नारायण वन स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर परिसर में चैती छठ महापर्व की सारी तैयारी पूर्ण हो गई है। मंदिर विकास समिति के द्वारा मंदिर परिसर में चैती छठ महापर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो उसका खास ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और सचिव रविकांत चंद्रवंशी ने बताया कि छठ महापर्व मनाने वाली व्रतियों के स्नान के लिए चेंजिंग रूम उनके परिजनों को पीने के लिए स्वच्छ पानी एवं मंदिर परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी कार्यों को युद्धस्तर पर किया जा रहा है ताकि चैती छठ महापर्व हर्षोल्लास संपन्न हो सके। मालूम हो कि छठ व्रतियों ने रविवार को नदियों में स्नान कर अरवा चावल, चना का दाल और लौकी की सब्जी का भोग लगाकर नहाय खाय के साथ शुरुआत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.