रामगढ़, मार्च 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधिछठ महापर्व जैसे पवित्र और आस्था से जुड़े पर्व की शुरुआत रविवार से हो गई, लेकिन शहर के छठ घाटों की स्थिति श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रही है। जहां एक ओर व्रती महिलाएं-श्रद्धालु साफ-सफाई और पवित्रता के साथ पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर घाटों पर पसरी गंदगी प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर रही है। तालाबों और नदियों के किनारे कचरे के ढेर, प्लास्टिक और पूजा सामग्री का जमावड़ा साफ तौर पर दिख रहा है। यह स्थिति न केवल आस्था को ठेस पहुंचा रही है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। स्थानीय लोग और व्रती प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस पावन पर्व का आयोजन स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में हो सके।- बिजुलिया तालाब और दामोदर नदी का हाल बेहालशहर के प्रमुख छठ घाटों मे...