घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला, संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पर्व के दुसरे दिन सोमवार को छठव्रतियों ने खरना कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। छठ के दौरान मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व की समाप्ती होगी। चैती छठ घाटशिला अनुमंडल में काफी कम व्रती ही करते हैं। घाटशिला एवं मऊभंडार में चैती छठ को लेकर कई स्थानों पर घाटों की साफ-सफाई सोमवार की गई। घाटशिला में अमाईनगर घाट, सूर्य मंदिर घाट गोपालपुर एवं मऊभंडार में व्रत के अवसर पर व्रती घाटों पर पूजा-पाठ के उपरांत अर्घ्य देती हैं। चैती छठ को लेकर घाटशिला एवं मऊभंडार में कई जगहों पर स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें छठ से जुड़ी सामग्री मिल रही है। सोमवार को छठव्रतियों ने स्नान ध्यान के ...