नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Chhath puja morning and evening arghya ka samay: छठ पर्व भगवान सूर्य और छठ माता की उपासना के लिए समर्पित है। यह व्रत परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना के साथ रखा जाता है। छठ पूजा में छठी मैया की पूजा करने के साथ ही भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इसमें उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाई जाती है। इस साल छठ पूजा 15 नवंबर 2026, रविवार को है। इस दिन संध्या अर्घ्य यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी सप्तमी तिथि में 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। आइए जानते हैं छठ पूजा में संध्या और उषा अर्घ्य का समय और छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने ...