पीलीभीत, मार्च 12 -- पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने ट्रांस क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में आधा दर्जन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। भाजपा नेता मंजीत सिंह ने सबसे पहले शास्त्री नगर, सिद्ध नगर, नेहरू नगर, राणा प्रताप नगर और गौतम नगर में छठ पूजा घाटों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत गांधी नगर में पहले से बने जिला पंचायत के खड़ंजे पर एक पुलिया निर्माण का भी शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मनजीत सिंह ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल का महत्वपूर्ण त्योहार है और इसका महिलाओं से विशेष जुड़ाव है। महिलाओं की सुविधा और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इन घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.