जमुई, नवम्बर 10 -- झाझा । निज संवाददाता छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन चर्लापल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच पूजा विशेष गाडि़यों (ट्रेन ऑन डिमांड) की एक जोड़ी चलाएगा। ये गाडि़यां प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी। आसनसोल के पीआरओ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह स्पेशल निम्नानुसार चलेगी।07561 चर्लापल्ली-बरौनी जंक्शन पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 13.11.2026 (शुक्रवार) को चर्लापल्ली से दोपहर 02 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी यात्रा के तीसरे दिन यथा 15.11.2026 (रविवार) को तड़के 02.15 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।07562 बरौनी जंक्शन-चर्लापल्ली पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 15.11.2026 (रविवार) को बरौनी जंक्शन से तड़के 03 बजे प्रारंभ होगी। यह भी पढ़ें- छठ को लेकर विशाखापत्तनम-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी यह गा...