नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- लोक आस्था के पावन पर्व छठ पर अब बिहार की तरह यूपी में भी स्कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान होने लगा है। फिलहाल बिहार से सटे वाराणसी में सोमवार को छठ के मौके पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। वैसे तो छठ की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से ही हो गई है। उगते सूर्य को अध्य के साथ सोमवार को इसका समापन होगा। ज्यादातर लोग रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही पूरी रात जागते हुए और बीताते हैं। ऐसे में आस्थावानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने सोमवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बिहार से प्रसिद्ध होते हुए छठ यूपी के साथ पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाने लगा है। जिस तरह से बिहार में नदियों किनारे आस्था उमड़ती है अब यूपी में भी उसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। खा...