रायपुर, नवम्बर 9 -- छत्तीसगढ़ में छठ पूजा पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन (08255/08256) चलाने जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के चलने से छत्तीसगढ़, एमपी और यूपी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बिलासपुर से यह ट्रेन 14 और 21 नवंबर को जबकि छपरा से 15 और 22 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन का पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सतना, वाराणसी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।इन तारीखों पर मिलेगी यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन 14 और 21 नवंबर को हर शनिवार बिलासप...