नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- छठ पूजा के लिए घर जाने के उत्सुक यूपी और बिहार के लोगों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली और बिहार सरकार ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है, और दोनों राज्यों के बीच बस सेवा शुरू की है। शुरूआती चरण में 77 बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि छठ पर्व के दौरान इन बसों के किराए में यात्रियों को छूट भी दी जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार शुरुआती व्यवस्था के तहत बिहार के पांच डिविजनों में दिल्ली से इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। जिनमें मुजफ्फरपुर के लिए 36, पटना के लिए 13, पूर्णिया के लिए 12, गया के लिए 10 और दरभंगा के लिए 6 बसें शुरू की गई हैं। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर अधिकारी खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे;US से लौटे शख्स ने बताय...