आरा, मार्च 23 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय सहार प्रखंड क्षेत्र के सोन नदी स्थित छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छठ पर्व को लेकर घाटों को पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए छठ घाट समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। सहार छठ घाट समिति के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद एवं सचिव गोविंद कुमार ने बताया कि समिति के सदस्यों ने कड़ी मेहनत कर ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से घाटों की सफाई कराई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर ठहरने के लिए टेंट एवं पंडाल लगाए गए हैं। साथ ही रोशनी के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं धार्मिक माहौल को और भव्य बनाने के लिए देवी जागरण कार्यक्रम...