बिहारशरीफ, मार्च 25 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जूनियार गांव के छठ घाट पर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद भगदड़ मच गयी। मारपीट में जूनियार-चकजोहरा गांव के सोनू यादव व दूसरे पक्ष के संजीत कुमार जख्मी हो गये हैं। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षो में पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात भी झड़प हुई थी। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया दोनों पक्षों के बीच छठ घाट पर मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...