छठ घाट निर्माण में भारी अनियमितता बीपीआरओ ने दिए जांच का आदेश
खगडि़या, जून 5 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के कुल्हड़िया पंचायत के वार्ड संख्या-05 में निर्माणाधीन छठ घाट में कथित रूप सें भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए तकनीकी सहायक को तीन दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल्हड़िया पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि रोबिन कुमार तिवारी सहित 11 ग्रामीणों ने निर्माणाधीन छठ घाट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। आवेदन में कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। जारी पत्र में बीपीआरओ ने तकनीकी सहायक मो. सफी आलम को आवेदन में लगाए गए आरोपों की बिंदुवार जांच कर तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.