बगहा, अप्रैल 14 -- मुकेश कुमार नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के क्षेत्र संख्या 36 के जिला परिषद सदस्य अरशद राजा ने मंगलवार को पश्चिमी नौतन, पूर्वी नौतन, बरदाहा , झाखरा, गहिरी और उत्तरी तेल्हुआ में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। जिप सदस्य के द्वारा पश्चिमी नौतन के भेडिहरवा मंदिर के चारदिवारी,पुर्वी नौतन के बैराटा में पीसीसी और शेख टोली में कब्रिस्तान की चारदीवारी, बरादाहां के जयनगर में कब्रिस्तान की चारदीवारी, झखरा में नाला एवं पीसीसी निर्माण,गहिरी के दलित बस्ती में नाला और उत्तरी तेल्हुआ पंचायत में छठ घाट का निर्माण कराया गया है।जिसका उद्घाटन किया गया।इस दौरान जिप सदस्य ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जन संवाद किया।उन्होंने बताया कि जिला परिषद मद से आठ महत्वपूर्ण योजनाओं का निर्माण के बाद उद्घाटन किया गया। योजनाओं में धार्मिक स्थ...