गढ़वा, मार्च 22 -- श्रीबंशीधर नगर। चैती छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट पर तैयारियां अब तक आधी अधूरी हुई है। हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं लेकिन इस बार घाटों की समुचित सफाई नहीं कराई गई है। छठ घाट की व्यवस्था परंपरागत रूप से प्रभात क्लब द्वारा देखी जाती है। वहीं नगर पंचायत की ओर से भी अब तक कोई ठोस सफाई कार्य नहीं कराया गया है। घाटों पर गंदगी और अव्यवस्था बनी हुई है। उससे व्रतियों को पूजा के दौरान परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो और वह स्वच्छ वातावरण में छठ महापर्व मना सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.