छठ घाट की सफाई नहीं होने पर रोष, सड़क पर डाला कचरा
मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ पर्व के दिन छठ घाट की सफाई नहीं होने पर बरुराज नगर पंचायत के लोगों ने मंगलवार की शाम बरुराज थाना चौक पर जमकर बवाल किया। लोगों ने टैक्टर पर कचरा लोड कर थाना चौक से होकर गुजरने वाली मोतीपुर-देवरिया पथ के बीचों बीच रख दिया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुणाल कुमार कश्यप के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। उसके बाद जेसीबी मंगाकर रोड से कचरे को उठवाया गया। लोगों का आरोप था कि छठ पर्व पर भी नगर प्रशासन ने घाटों की सफाई नहीं कराई है। घाटों पर कचरे का अंबार लगा है। लोगों का आरोप था कि नगर प्रशासन टैक्स वसूलने में कोई कसर नहीं छोड़ती, पर नागरिक सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति किया जाता। लोगों में इसके लिए सीधे तौर पर मुख्य पार्षद बच्ची देवी और कार्यप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.