गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को सूरत नगर के छठ घाट पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को शाम का अर्घ्य दिया। घाटों पर सूप-दौरा लेकर पहुंचीं महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की, जो परिवार की सुख-समृद्धि का प्रतीक है। बुधवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर चैती छठ पूजा का समापन होगा। शक्ति पार्क और सूरत नगर कॉलोनी में चैती छठ पूजा को लेकर घाट बनाया गया है। खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को जल अर्पित किया। व्रती महिलाओं के परिजन बड़ी संख्या में घाट पर मौजूद रहे। पूजा समिति की ओर से व्रतियों को गाय का दूध अर्ध्य के लिए सुबह निशुल्क दिया जाएगा। चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होगा। इस दिन प्रातः उगते सूर्य को जल दिया जाएगा। इसके साथ छठ पर्व का समापन हो...