गढ़वा, मार्च 23 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में चैती छठ महापर्व पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को बारह घंटों के निर्जला उपवास के बाद छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पण कर खुशहाल घर परिवार और निरोगी काया का आशीर्वाद छठी मैया से मांगा। खरना के बाद चौबीस घंटे का निर्जला अखंड उपवास के बाद मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पण किया जाएगा। वहीं बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देते हुए छठ महापर्व का समापन किया जाएगा। प्रखंड में बज रहे पारंपरिक छठ गीतों से पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया है। चैती छठ महापर्व का आयोजन मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर परिसर, पचाडूमर गांव में शायरी मंदिर के प्रांगण, ताली गांव के अमराही दह पहाड़ में, बतो कला गांव स्थित सूर्य मंदिर तालाब पर और खैरवा गांव में सोन नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.