छठ के लिए रांची ट्रैफिक एडवाइजरी, इन गाड़ियों को नहीं मिलेगी शहर में एंट्री
रांची, नवम्बर 15 -- छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में रविवार की सुबह 6 से लेकर सोमवार की सुबह के 11 बजे तक नो एंट्री लगा दी है। इस दौरान भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है। इस संबंध में उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस उपाधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह छह बजे से 16 नवंबर की सुबह 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसमें यात्री बसें भी शामिल हैं। इस दौरान किसी भी तरह के भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। छठ के दौरान साकची, मानगो, बिष्टूपुर, सोनारी, कदमा और जुगसलाई समेत अन्य इलाकों में घाटों तक जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.