कटिहार, अक्टूबर 13 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र छठ को लेकर घर आ रहे मजदूर की ट्रेन से गिरने के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजनों में मातम छा गया। मृतक रतन मंडल के पिता रोते हुए कहा कि मेरे पुत्र ने कहा कि इस वर्ष दीपावली एवं छठ गांव में ही हम लोग मनाएंगे। रास्ते में ही मुगलसराय के समीप सुबह के करीब पांच बजे वह शौचालय से होकर बोगी के गेट पर खड़ा था। अचानक किसी ने धक्का दे दिया। जिसके कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। किसी परिजन के द्वारा चेन पुलिंग करने के बाद उसे लेकर अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के साथ उनकी मां एवं भाई ट्रेन में साथ चल रहे थे। इस घटना के बाद मां एवं भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता दिल्ली में ही थे। दीपावली एवं छठ पूजा के खुशी गम में तब्दील हो गई।

हिंदी हिन...