गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम छठ पर्व की खरीदारी करने जा रही एक वृद्ध महिला की बाइक के धक्के से मौत हो गई। मृतका कोन्हवा गांव निवासी मनभरण राम की पत्नी राजकली देवी थीं।घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि राजकली देवी छठ पर्व के लिए सामान खरीदने अपने घर से पैदल ही कोन्हवा बाजार जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।आसपास के लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ...