मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई है।परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने शनिवार को इस संबंध में पत्र जारी किया। जो छात्र-छात्राएं 29 अगस्त तक अपनी इंटर्नशिप पूरी कर चुके हैं और किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए, उनको यह मौका मिला है। कॉलेज ऐसे छात्रों का अंक विश्वविद्यालय को अनिवार्य रूप से भेजेंगे। ऐसे छात्र-छात्राएं 31 अगस्त और एक सितंबर को परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। सभी संबद्ध और अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वे अपने स्तर से पात्र छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रपत्र यूएमआइएस पोर्टल पर दो सितंबर को दोपहर तीन बजे तक अपडेट करेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रिजल्ट आने से पहले छठे...