मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू स्नातक छठे सेमेस्टर सत्र 2023-27 के परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया गया है। 5, 11 और 14 सितंबर की परीक्षा नई तारीखों पर होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने इसका शेड्यूल बुधवार को जारी किया। पांच सितंबर की परीक्षा 18 सितंबर को, 11 सितंबर की परीक्षा 19 सितंबर को और 14 सितंबर की परीक्षा 21 सितंबर को होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी। 18 सितंबर को पहली पाली में ग्रुप ए के विषयों के एमजेसी 10 पेपर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में ग्रुप बी विषय की एमजेसी 10 की परीक्षा होगी। 19 सितंबर को ग्रुप सी के एमजेसी 12 की परीक्षा पहली पाली में और दूसरी पाली में ग्रुप डी के विषयों के एमजेसी 12 पेपर की परीक्षा होगी। 21 सितंबर को ग्रुप जी के माइनर वि...