छठे दिन रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन, धरना स्थल पहुंचे कांठ विधायक
मुरादाबाद, जून 20 -- दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था प्राइवेट कंपनी को ठेके पर देने के विरोध में प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। लगातार छठे दिन भी रजिस्ट्री से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो सका। धरना स्थल पर कांठ विधायक कमाल अख्तर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांठ विधायक ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। इससे पूर्व जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली व महासचिव अनुज गुप्ता, मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता व सचिव अमर शर्मा टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव जिया व संयुक्त सचिव यासर इरफान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचकर अपनी अपनी बार एसोसिएशन के समर्थन पत्र दि बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.