चक्रधरपुर, मई 9 -- मनोहरपुर। सारंडा के कोलबोंगा गांव के पास के जंगल में विगत कई दिनों से घायल पड़े हाथी का छठे दिन भी वन विभाग की मेडिकल टीम के द्वारा इलाज किया गया। शुक्रवार को उसे जरूरी इंजेक्शन दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हाथी की हालत बिगड़ रही है। उसके शरीर में रक्त की काफी ज्यादा कमी हो गई है। बताया जा रहा है की हाथी की हालत काफी बिगड़ती जा रही है, हाथी ज्यादा चल नहीं पा रहा है।जो कि उसकी कमजोरी को जाहिर कर रहा है। ऐसे में उसका व्यापक तरीके से इलाज होना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक हाथी के इन्फेक्शन की स्थिति को जानने के लिए अभी तक उसका ब्लड सैंपल भी नहीं लिया गया है। यह भी पढ़ें- हाथी से नुकसान का जायजा लेने बूढीपाठ पहुंची वन विभाग की टीम ऐसे में उसका इन्फेक्शन उसके शरीर में फैलता जा रहा है और उसकी जान का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

ह...