छठे दिन भी जारी जीविका दीदियों का आमरण अनशन, बिगड़ती हालत से बढ़ी चिंता
मुंगेर, मई 4 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के समीप जीविका दीदियों का आमरण अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठी महिलाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल गहरा गया है। बावजूद इसके अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। अनशन पर बैठीं रीता मनोहर, रंजना शुक्ला, रजनी कुमारी और रोजी कुमारी अपनी बहाली और सम्मानजनक नियुक्ति की मांग को लेकर अडिग हैं। महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगी। यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी रहा जारीमहिलाओं की तबीयत अनशन के बढ़ते दिनों के साथ उनकी तबीयत भी कमजोर होती जा रही है, लेकिन उनके हौसले अब भी मजबूत बने हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.