संभल, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर 14 अप्रैल को गंगा में साथियों के साथ स्नान करते समय खनन मुंशी डूब गया था। खनन मुंशी के डूबने के बाद लगातार गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च अभियान चलाकर तलाश कर रही थीं, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को बुलंदशहर के सिंचाई विभाग की टीम को गंगा में शव उतराता मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव दुर्गपुर निवासी प्रबल कुमार चौहान उर्फ प्रवीन कुमार (23) एसएस मेजर्स इंफ्राटेक कंपनी के बालू खनन ठेकेदार के पास रहकर मुंशी का कार्य करता था। यह भी पढ़ें- गोमती में नहाते वक्त युवक डूबा, मौत वह 14 अप्रैल की सुबह साइट इंचार्ज अशोक पारासरी के साथ असदपुर गंगा घाट पर साइट देखने के लिए गया था...