आजमगढ़, मार्च 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी का विधि विधान से पूजन अर्चन श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन घंट-घड़ियाल और शंख की गूंज और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। मां कात्यायनी के स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए मंगलवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन पूजन के लिए हाथों में नारियल, चुनरी, फूल-माला लेकर लाइन में कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर मातवरगंज स्थित बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित प्रह्लाद नगर दुर्गा मंदिर, बेलइसा स्...