देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-गोड्डा सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास शुक्रवार देर रात छठी कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ कार चालक को तीन अज्ञात बदमाशों ने रोककर बेरहमी से पीट दिया, गंभीर अवस्था में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय अनिल कुमार मंडल के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अनिल मोहनपुर के बाराकोला गांव में संबंधी के यहां बच्चे के जन्म की छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद अपनी चार पहिया वाहन से देर रात घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- डुमरी में बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत उसी दौरान डुमरिया मोड़ के पास एक बाइक सवार तीन युवकों से कार की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.