बहराइच, नवम्बर 30 -- बहराइच, संवाददाता। पयागपुर थाने के नूरपुर के मजरे सफलूपुरवा में छठी कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके चलते कार्यक्रम बाधित हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पयागपुर थाने के नूरपुर के मजरे सफलूपुरवा में भिखारी कश्यप पुत्र प्रभु के यहां छठियार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भोज के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ंत मारपीट कर बैठे। मारपीट की वजह साफ नहीं है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह गश्त पर निकले तो उन्हे इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...