बांका, फरवरी 20 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में कल्याण विभाग की ओर से संचालित हो रहे डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय,चपरी जोकि धोरैया प्रखंड अंतर्गत है और दूसरा जोकि चांदन प्रखंड के ताराकुरा में संचालित हो रहा है।इन दोनों ही विद्यालयों में पहली से लेकर 12 वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सरकार द्वारा मुफ्त शिक्षा के साथ मुफ्त आवासीय व्यवस्था के साथ मुफ्त भोजन आदि का इंतजाम किया जाता है । बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित इन दोनों विद्यालयों में केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र छात्राओं का ही नामांकन किया जाता है। जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत चपरी में संचालित हो रहे डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में केवल छात्राओं का ही पठन पाठन सुचारू ढंग से कराया जाता है,यहां वर्तमान में पहली से 12 वीं कक्षा तक कुल 467 छात्राएं अ...