बिहारशरीफ, अप्रैल 3 -- छठियारा पैक्स ने 5 क्विंटल गेहूं खरीदी चेवाड़ा, निज संवाददाता। बीआरसी भवन में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें गेहूं खरीद पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से पैक्स द्वारा गेहूं की खरीद शुरू है। छठियारा पैक्स ने पांच क्विंटल गेहूं खरीदी है। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों को निर्धारित दर दो हजार 585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी करने को कहा है। वर्तमान में तीन पैक्स छठियारा, सियानी और चेवाड़ा में खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर पैक्स को 25 क्विंडल गेहूं की खरीदारी करनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...