छठवां में सहयोग शिविर में शामिल होंगे डीएम
गया, जून 13 -- टिकारी प्रखंड के आठ ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिघौरा, लाव, छठवां, आमाकुआं, नेपा, शिवनगर, पलुहड़ व महमन्ना पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा। छठवां ग्राम पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं शिरकत करेंगे। जिलाधिकारी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष तैयारियां की हैं। उनके द्वारा शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ आम लोगों से संवाद भी किया जाएगा। शिविरि में लोगों की प्रशासनिक व जनकल्याणकारी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि प्रखंड के आठ पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे। शिविर में लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी व उनका त्वरित निष्पादन करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.