गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम, संवाददाता। चैती छठ के अंतिम दिन बुधवार को गुरुग्राम में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह भोर के समय लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिवसीय चैती छठ महापर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। शहर के करीब 10 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया, जहां तड़के सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य की उपासना में लीन नजर आए। घाटों पर भजन-कीर्तन, दीपों की रोशनी और पारंपरिक गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। सूरत नगर स्थित छठ घाट पर भी विशेष आयोजन हुआ, जहां करीब 150 व्रती और लगभग 500 श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में, सिर पर दौरा लेकर घाटों तक पहुंचीं और जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान दूध...