मथुरा, मार्च 2 -- चौमुहां। हाइवे स्थित छटीकरा चौराहे पर लगने वाला भीषण जाम अब आसपास के दर्जनों गांवों और वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी आफत बन गया है। इस समस्या और प्रशासनिक अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रशासन के नाम एक संदेश कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन कर अधिकारियों को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मथुरा और वृंदावन का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के कारण यहां प्रतिदिन भारी यातायात का दबाव रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर अतिक्रमण, अवैध कट, बेतरतीब पार्किंग और सर्विस लेन बंद होने से हर समय जाम के विकराल हालात रहते हैं। जाम में एंबुलेंस और स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहते हैं, जिससे मरीजों की जान पर खतरा बना रहता है। रविवार को ठाकुर प्रकाश सिंह के नेतृत्व में छटीकरा समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.