बागेश्वर, फरवरी 14 -- छटिया गांव में दिनदहाड़े गुलदार आ धमका। जिसे देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दरवाजे बंद कर घरों के अंदर दुबक गए। इस घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। छटिया गांव के बीच में बने अमृत सरोवर के पास दिनदहाड़े गुलदार गुलदार आ धमका। यहीं पर चाय बागान भी हैं और यहीं से आम रास्ता भी है। गुलदार के डर से ग्रामीण घरों में दुबक गए और अंदर से हो-हल्ला करने लगे। शोर मचाने पर गुलदार झाड़ियों में छिप गया। गुलदार के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी ने गांव के आसपास वन विभाग से नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर गढ़खेत के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कांडपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम गुलदार संभावित क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.